फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जेएनयू में आई लव मोहम्मद के पोस्टर हटाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाद बढ़ने से पहले पोस्टर और स्लोगन को हटाया गया
विज्ञापन


नई दिल्ली। जेएनयू परिसर में लगे आई लव मोहम्मद के पोस्टर और स्लोगन हटा दिए गए है। सोशल मीडिया पर तस्वीरों के वायरल होने के बाद प्रशासन के संज्ञान में मामला आने पर यह कार्रवाई की गई। हालांकि, इसको लेकर लेफ्ट और एबीवीपी छात्र संगठन के बीच सार्वजनिक तौर पर कोई विवाद सामने नहीं आया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार यह पोस्टर चुनाव की घोषणा से पहले बुधवार की रात को लगाए गए थे। जेएनयू के एक अधिकारी ने बताया कि जिन तीन स्थानों पर पोस्टर चस्पा किए गए और आई लव मोहम्मद लिखा गया था उस जगह सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे है। यह किसी की शरारत लगती है। हालांकि, पोस्टर लगाने और स्लोगन लिखने वाली की पहचान की जा रही है। इस संबंध में जेएनयू छात्र संघ के संयुक्त सचिव वैभव मीणा ने कहा कि जेएनयू परिसर में कई जगहों पर आई लव मोहम्मद वाले पोस्टर लगाए गए थे। यह जेएनयू का सौहार्द बिगाड़ने का एक प्रयास था। इसको लेकर तुरंत प्रशासन को सूचना दी गई उसके बाद सभी जगहों से पोस्टर और स्लोगन हटवा दिए गए है। यह एक साजिश का हिस्सा लगता है। हमने प्रशासन से मांग की है कि वह सुनिश्चित करें कि दोबारा से ऐसी कोई घटना न हो। जेएनयू में छात्र संघ चुनाव का एलान हो चुका है। चार नवंबर को मतदान और दो नवंबर को प्रेसिडेंशियल डिबेट होनी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें