दिल्ली में करारी हार से निराश किरण बेदी ने विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार के लिए शाही इमाम अहमद बुखारी को जिम्मेदार ठहरा दिया है। किरण ने कहा है कि वो दिल्ली में अपनी सीट कृष्णा नगर में बेहद मजबूत स्थिति में थीं।
ऐसे में अचानक अहमद बुखारी के द्वारा दिए गए बयान से अल्पसंख्यकों पर प्रभाव पड़ा और वो चुनाव में पिछड़ गईं। बेदी ने ये भी कह दिया है कि चुनाव आयोग को इस मामले की जांच करनी चाहिए। सूत्रों की मानें तो किरण बेदी इस बात की शिकायत चुनाव आयोग में दाखिल कर सकती हैं।
वहीं किरण बेदी के इस बयान पर आम-आदमी पार्टी ने बेदी को सलाह दी है कि उन्हें पहले खुद के द्वारा कही गई बात पर विचार करना चाहिए। उन्हें सोचना चाहिए कि वो चुनाव क्यों हारीं। पार्टी ने ये भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस तरह के हथकंडों को अपनाती रही है।