फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली चुनावः केजरीवाल ने कहा, मैं दिल्ली के लोगों की सेवा कर रहा हूं, क्या आतंकी ऐसा करता है

Fri, 31 Jan 2020 06:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
arvind kejriwal - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली के रण में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अब इमोशनल कार्ड चला है। भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा के केजरीवाल को आतंकवादी कहने से जुड़े बयान को उन्होंने अपने जीवन के संघर्षों व सामाजिक-राजनीतिक काम से जोड़ा है। 

विज्ञापन


भाजपा पर आक्रामक होने से बचते हुए केजरीवाल ने इस तरह की बयानबाजी पर फैसला करने की जिम्मेदारी जनता की अदालत पर डाल दी है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्लीवाले तय कर करेंगे कि वह उन्हें आतंकी मानते हैं या अपने परिवार का, अपना बेटा या भाई मानते हैं।

बृहस्पतिवार को पार्टी दफ्तर में प्रेसवार्ता कर अरविंद केजरीवाल ने सवालिया भरे लहजे में कहा कि उन्होंने दिल्ली के बुजुर्गों को तीर्थयात्रा कराई, इससे क्या वह आतंकवादी बन गए? जब बॉर्डर पर शहीद होता है तो उन्होंने उसके परिवार का ख्याल रखने का काम किया। क्या कोई आतंकवादी ऐसा करता है? केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने देश के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी है, लेकिन भाजपा के लोग आतंकवादी कह रहे हैं। 
विज्ञापन


अपने सामाजिक कामों को जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा कि खड़कपुर से आईआईटी करने के बाद उन्होंने देश मे रहकर ही जनसमस्याओं को खत्म करने का फैसला लिया, जबकि कई दोस्त विदेश चले गए और वह आज बेहतर स्थिति में हैं। ऐसा फैसला कोई आतंकवादी करता है क्या?

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था बेहतर करने के एवज में आतंकवादी का तमगा मिल रहा है। बड़े-बड़े लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले उजागर करने वाला आतंकवादी कहा जा रहा है। मधुमेह का मरीज होते हुए भी देश के लिए 15-15 दिन भूख हड़ताल की। मैं जनसेवा कर रहा हूं। इसके बाद भी भाजपा आतंकवादी कह रही है। 

विज्ञापन

बेटा मानों तो झाड़ू, वरना कमल का दबाना बटन : केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के विभिन्न इलाकों में रोड शो और जनसभाएं की। इसमें दिल्ली सरकार के कामों को गिनाते हुए केजरीवाल ने खुद को आतंकवादी कहने के भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा के बयान को भी उठाया। केजरीवाल ने साफ कहा कि दिल्लीवाले यदि उनको दिल्ली का बेटा मानते होंगे तभी आप को वोट देंगे। यदि आतंकवादी मानते हैं तो भाजपा को वोट दें।

केजरीवाल ने रोड शो की शुरुआत तिमारपुर से की। पार्टी प्रत्याशी दिलीप पांडेय के साथ उन्होंने खुली जीप में सफर किया। करीब एक घंटे तक विधानसभा क्षेत्र में घूमने के बाद वह मॉडल टाउन पहुंचे। इलाके की गलियों में चक्कर लगाकर उन्होंने आप के लिए वोट मांगे। दोपहर बाद केजरीवाल ने अपने अभियान की शुरुआत घोंडा विधानसभा क्षेत्र से की। रोहताश नगर विधानसभा क्षेत्र की सड़कों का भी चक्कर लगाया। बाबरपुर, वजीरपुर और शालीमार बाग में भी सभाएं की।

जनसभाओं में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा उनको आतंकवादी कह रही है। अब दिल्ली की जनता को तय करना है कि वह उनको बेटा मानते हैं या आतंकवादी। केजरीवाल ने सवाल किया कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री को आतंकवादी कहना क्या सही है? ऐसे में कौन युवा राजनीति में आने की हिम्मत करेगा? लोग 8 फरवरी को वोट देते वक्त सोचें कि वह अगर वह केजरीवाल को अपना बेटा मानते हैं तो सिर्फ झाड़ू का बटन दबाएं और अगर वह आतंकवादी मानते हैं तो कमल का बटन दबाएंगे।

इससे पहले केजरीवाल ने रोड शो में कहा कि पिछले पांच साल केजरीवाल काम आया, अगले पांच साल भी केजरीवाल ही काम आएगा। इस मौके पर उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि बगैर पार्टी छोड़े कांग्रेस व भाजपा के लोग भी इस बार अपनी दिल्ली व परिवार के लिए आप को वोट दें।


दिल्ली के विकास की गाड़ी रुकनी नहीं चाहिए: सीएम
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों के लोगों के नाम वीडियो संदेश जारी किया। केजरीवाल ने कहा कि पहले कॉलोनियों में न सड़क होती थी, न गली व नाली। सीवर, बिजली व अस्पताल की सुविधा भी नहीं थी, लेकिन बीते पांच साल में सरकार ने बहुत सारी कॉलोनियों में सड़कें, नालियां और गलियां बनवाई हैं। सीसीटीवी कैमरे व मोहल्ला क्लीनिक भी बन गए हैं। केजरीवाल ने अपील की कि दिल्ली के विकास की गाड़ी रुकनी नहीं चाहिए, इस बार इसे दोगुनी चाल से चलाना है।

चुनाव आयोग पहुंचे संजय सिंह
आप सांसद संजय सिंह व राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता बृहस्पतिवार को चुनाव आयोग पहुंचे। उन्होंने भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा की शिकायत की। संजय सिंह ने मांग की कि प्रवेश वर्मा के मुख्यमंत्री को आतंकवादी कहने के बयान पर सख्त कार्रवाई करें। संजय सिंह ने इस बयान को दिल्ली के दो करोड़ लोगों का अपमान बताया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें