फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की दरिंदगी: साथ जाने से मना किया तो पत्नी के चेहरे पर डाला तेजाब, पड़ोसी ले गए अस्पताल, आरोपी फरार

Sun, 17 Aug 2025 11:40 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पीड़िता ने आरोपी के साथ जाने से मना कर दिया। इस बात पर आरोपी धमकी देकर वहां से चला गया। इस बीच शाम के समय पीड़िता किसी काम से बाहर निकली तो आरोपी ने मेन रोड पर उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर क्षेत्र में एक महिला ने पति के साथ ससुराल जाने से मना किया तो आरोपी ने उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया। महिला दर्द से छटपटाने लगी तो वहां मौजूद महिलाएं उसकी मदद को पहुंचीं और उसके चेहरे पर पानी डाला। बाद में पीड़िता को एलबीएस अस्पताल भेजा गया। इलाज के बाद पीड़िता को छुट्टी दे दी गई। 

विज्ञापन


पुलिस ने महिला का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है। अब आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़िता का कहना है कि वह पिछले पांच-छह माह से बच्चों के साथ अपने मायके में रह रही थी। 

पुलिस के मुताबिक 30 साल की पीड़िता अपने चार बच्चों और माता-पिता के साथ कोटला गांव, पूर्वी दिल्ली में रह रही है। महिला ने 2011 में एक युवक से प्रेम विवाह किया था। उसका आरोप है कि उसका पति छोटी-छोटी बातों पर उसके साथ मारपीट करता है। परेशान होकर उसने मायके में रहना शुरू कर दिया। 

12 अगस्त को आरोपी उसके मायके में पहुंचा और महिला से वापस ससुराल चलने के लिए कहने लगा। पीड़िता ने आरोपी के साथ जाने से मना कर दिया। इस बात पर आरोपी धमकी देकर वहां से चला गया। इस बीच शाम के समय पीड़िता किसी काम से बाहर निकली तो आरोपी ने मेन रोड पर उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया।
विज्ञापन

पीड़िता के चेहरे और शरीर के बाकी हिस्सों पर तेजाब गिरा। सूचना मिलने के बाद क्राइम टीम के अलावा एफएसएल मौके पर पहुंची। तबीयत में सुधार होने के बाद पांडव पुलिस थाना पुलिस ने पीड़िता का बयान लेकर अब मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें