फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति: महिला के चरित्र पर शक, कई दिनों से दे रहा था धमकी; झगड़े की यह वजह आई सामने

Sun, 17 Aug 2025 10:07 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, पूर्वी दिल्ली

सार

शनिवार देर रात करीब तीन बजे आरोपी सीलमपुर थाने पहुंचा और उसने पत्नी की गला रेतकर हत्या करने की सूचना पुलिस को दी। 10 दिन पहले ही चांदनी ने मोबाइल खरीदा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में शनिवार देर रात युवक ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह बच्चों को लेकर खुद ही थाने पहुंच गया। पत्नी की हत्या की बात पुलिस अधिकारियों को बताई। आरोपी इंतजार अली को साथ लेकर पहुंची पुलिस ने पहली मंजिल स्थित कमरे महिला का शव बरामद किया। वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि आरोपी अपनी पत्नी चांदनी (24) के चरित्र पर शक करता था। दोनों के बीच झगड़ा होता था। पिछले दो-तीन दिन से आरोपी चांदनी को गला रेतने की धमकी दे रहा था। वहीं चांदनी के परिजनों का आरोप है कि इंतजार नशे का आदी है। वह पत्नी से शराब के लिए रुपये मांगता था। मना करने पर उसके साथ मारपीट करता था।

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया सीलमपुर के के-ब्लॉक निवासी चांदनी के घर में पति इंतजार के अलावा दो बच्चे अबुजर (4) और बेटी आयत (5) हैं। करीब छह साल पहले इंतजार और चांदनी की शादी हुई थी। इंतजार छोटा-मोटा काम करता है। वहीं चांदनी भी घर पर छोटा-मोटा काम करती थी। 
विज्ञापन

शनिवार देर रात करीब तीन बजे आरोपी सीलमपुर थाने पहुंचा और उसने पत्नी की गला रेतकर हत्या करने की सूचना पुलिस को दी। 10 दिन पहले ही चांदनी ने मोबाइल खरीदा था। इंतजार का आरोप है कि चांदनी फोन पर किसी और से बातचीत करती रहती थी। पुलिस ने उसका मोबाइल कब्जे में ले लिया है। चांदनी की बुआ के बेटे मोहम्मद दानिश ने इंतजार के आरोपों से इन्कार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें