पत्नी के मायके से आने से मना करने पर गोकुलपुरी इलाके में सोनू (28) ने फांसी लगा ली। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, बी-ब्लॉक, जौहरीपुर निवासी सोनू मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) था। दो महीना पहले ही उसकी शादी हुई थी।
यह भी पढ़ें: सुसाइड नोट पर लिखा ससुराल वालों का नाम और...
सोनू की पत्नी का मायका उसके घर के पास ही है। परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों से उसकी पत्नी अपने घर गई हुई थी। रविवार को सोनू उसे लेने गया था, लेकिन पत्नी ने बुधवार को चलने की बात की।
बताया जा रहा है कि इससे नाराज होकर सोनू घर आया। सोमवार सुबह ने मां जब उसे जगाने के लिए पहुंची को वह पंखे से लटका था।