फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक वारदात: मना करने के बाद भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थी पत्नी, पति ने घोंट दिया गला; फिर पहुंचा थाने

Fri, 13 Sep 2024 07:27 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद ही थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
पति ने घोंट दिया पत्नी का गला - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रशांत विहार इलाके में पत्नी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी सक्रिय रहने से परेशान होकर एक युवक ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। महिला की पहचान कंचन के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक राम कुमार थाने पहुंचकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। 

विज्ञापन


पुलिस युवक को लेकर उसके घर पहुंची। पुलिस ने वहां से महिला का शव बरामद कर लिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला कि दोनों की सात साल पहले शादी हुई थी। इनका बच्चा नहीं था। आरोपी पति अपनी पत्नी के निष्ठा पर भी शक करता था, जिसकी वजह उनके बीच अक्सर झगड़ा होता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें