कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने राम रहीम के सत्संग भवन में जाने से रोकने पर पति के साथ रहने से इंकार कर दिया। पति-पत्नी की लड़ाई गांव में हुई पंचायत में पहुंचने पर दोनों ने अलग-अलग रहने की इच्छा जताई।
इस पर पंचायत ने भी दोनों को अलग-अलग रहने की अनुमति दे दी। पंचायत में पति को ढाई लाख रुपये की रकम पत्नी को देने का फैसला सुनाया। इस पर पति ने तुरंत रकम पत्नी को सौंप दी। पंचायत में फैसले के बाद कचहरी पहुंचकर कानूनी रुप से दोनों अलग-अलग हो गए। दोनों की शादी दो साल पूर्व हुई थी। उधर, पुलिस ने इस मामले से अनभिज्ञता जताई है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला राम रहीम की अनुयायी थी। वह अक्सर सिरसा और वरनावा सत्संग भवन में जाती थी। दो साल पूर्व ही नजदीक के ही एक गांव के शादी हुई थी।