फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी में नमक होने पर कत्ल: दिल्ली में पति ने पत्नी को मारी गोली, छह माह पहले यूपी से परिवार आया था संगम विहार

Sat, 19 Sep 2026 07:26 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के एटा जिले का रहने वाला कमलेश छह महीने पहले ही तिगड़ी थाना क्षेत्र के संगम विहार में परिवार के साथ रहने आया था। कमलेश वेल्डिंग का काम करता है। अक्सर शाम को नशा आदि करके घर आता था। 
विज्ञापन
पति ने पत्नी को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला/AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण दिल्ली के तिगड़ी (संगम विहार) थाना इलाके में सब्जी में नमक कम रहने पर पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। पति कमलेश ने अपनी पत्नी पूनम (31) को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने लोगों को गुमराह करने के लिए दावा किया कि पूनम ने खुद को गोली मार ली, लेकिन स्थानीय लोगों को उसकी कहानी पर शक हुआ। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के वक्त घर में पूनम के तीन बच्चे भी मौजूद थे। तिगड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

यूपी के एटा से छह माह पहले आया था परिवार
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मूलरूप से उत्तर प्रदेश के एटा जिले का रहने वाला कमलेश छह महीने पहले ही तिगड़ी थाना क्षेत्र के संगम विहार में परिवार के साथ रहने आया था। कमलेश वेल्डिंग का काम करता है। अक्सर शाम को नशा आदि करके घर आता था। दंपती में छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होता रहता था। तीन बच्चों में सबसे बड़ा बेटा 13 वर्ष का है। शुक्रवार को भी वह शराब पीकर घर आया। सब्जी में नमक ज्यादा होने की बात पर दोनों में विवाद हुआ। आरोप है कि गुस्से में उसने अवैध देशी पिस्टल से पत्नी पर गोली चला दी। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास हथियार कहां से आया। इसके साथ ही आरोपित ने हत्या के बाद झूठी कहानी क्यों गढ़ी।

अचानक तेज आवाज सुनकर दौड़े पड़ोसी
पास-पड़ोस के लोगों के मुताबिक शाम करीब 7:30 बजे घर के अंदर से तेज आवाज आई। सभी दौड़कर वहां पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। खटखटाने पर भी काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला गया। अंदर से बच्चों के रोने की आवाज आ रही थी। पड़ोसी शिव कुमारी व रोहित के मुताबिक दरवाजा खोलते ही कमलेश ने कहा कि पत्नी ने खुद को गोली मार ली है। इसी दौरान वह वहां से भागने की कोशिश करने लगा, पर स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस का बयान
तिगड़ी थाना पुलिस को 18 सितंबर को तिगड़ी थाना पुलिस को एक महिला को गोली लगने की सूचना देने वाली पीसीआर कॉल मिली। पीड़िता पूनम (30) पत्नी कमलेश के पेट में गोली लगी हुई मिली। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें ब्रॉट डेड (अस्पताल पहुंचने पर मृत) घोषित कर दिया गया। जांच में पता चला कि झगड़े के दौरान, शराब के नशे में उनके पति कमलेश ने खुद को या अपनी पत्नी को मारने की धमकी देते हुए देसी कट्टे से गोली चलाई। मामला दर्जकर आरोपी कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है। -अनंत मित्तल, दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें