फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में खौफनाक वारदात: पति के सिर पर हुआ खून सवार, मायके में रह रही पत्नी और बेटे को घर जाकर मारी गोली

Sat, 27 Sep 2025 05:36 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस जांच में सामने आया कि 40 वर्षीय महिला जहांगीरपुरी की रहने वाली है। पति से चल रहे विवाद के कारण वह पिछले 2-3 महीनों से मायके में रह रही थी।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के दयालपुर इलाके में शनिवार दोपहर गोलीबारी से सनसनी फैल गई। मूंगा नगर में एक पति ने अपनी पत्नी और बेटे को गोली मार दी। घायल दोनों को तुरंत जेपीसी अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि 40 वर्षीय महिला जहांगीरपुरी की रहने वाली है। पति से चल रहे विवाद के कारण वह पिछले 2-3 महीनों से मायके में रह रही थी। शनिवार को पति उससे मिलने पहुंचा। बातचीत झगड़े में बदली और उसने गुस्से में फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। दयालपुर थाने में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें