फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति का दरिंदगी भरा कारनामा: एलपीजी सिलिंडर से ताबड़तोड़ वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, बुरी तरह फट गया सिर

Mon, 30 Mar 2026 07:48 AM IST
Vijay Singh Pundir पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरोपी पति सुरेश पत्नी पूनम, 2 साल और 4 साल की दो बच्चियों के साथ पुल पहलादपुर इलाके में डीडीए फ्लैट में रहता था। आरोपी प्राइवेट नौकरी करता है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसका पत्नी से अक्सर झगड़ा होता रहता था।
विज्ञापन
Delhi Murder - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण पश्चिम जिले के पुल प्रहलादपुर थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली एक घटना के तहत एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की एलपीजी के छोटे सिलिंडर से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वारकर हत्या कर दी। सिलेंडर के वार से पत्नी पूनम (32 साल) का सिर बुरी तरह फट गया था।

विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है और घर से फरार हुए पति सुरेश (35 साल) को इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी की मेडिकल जांच करवा रही है और यह पता लग रही है कि क्या आरोपी ने शराब के नशे में इस बार दांत को अंजाम दिया है।

दक्षिण पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी पति सुरेश पत्नी पूनम, 2 साल और 4 साल की दो बच्चियों के साथ पुल पहलादपुर इलाके में डीडीए फ्लैट में रहता था। आरोपी प्राइवेट नौकरी करता है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसका पत्नी से अक्सर झगड़ा होता रहता था। बताया जा रहा है की पत्नी इसके घर वालों को पसंद नहीं करती थी। इस बात पर झगड़ा होता था। रात को भी इन दोनों के बीच झगड़ा हुआ और झगड़े ने इतना विकराल रूप ले लिया कि आरोपी सुरेश ने छोटे एलपीजी सिलेंडर को उठाकर पूनम के सिर पर ताबड़तोड़ दे मारा। 
विज्ञापन

पड़ोस में झगड़ा होते देख पड़ोसी ने इसकी पुलिस को कॉल की। सूचना के बाद पुल पहलादपुर थाना एसएचओ, एटीओ सुनील चंदोलिया व एसआई शमशेर के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।  उन्होंने पूनम को तुरंत एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया,  जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  इसके बाद पुलिस ने आरोपी सुरेश को कुछ समय बाद इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने पूनम के परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें