फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: प्रेमी के साथ मिलकर की पत्नी ने पति की हत्या 

Wed, 03 Jun 2020 07:51 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद

सार

  • गला दबाने के बाद शव को ठिकाने लगाने में हुई विफल 
  • ससुराल वालों को बताया शराब पीने से हुई है मौत 
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेकपुर गड्ढा कॉलोनी में मंगलवार रात एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके सहयोगी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। जबकि परिजनों को पति की मौत का कारण शराब पीना बताया। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ के बाद मामले का खुलासा हुआ। इस घटना को अंजाम देने के बाद महिला का प्रेमी और उसका सहयोगी दोनों फरार हो गए।
विज्ञापन


धौज थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर करमबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नेकपुर गड्ढा कॉलोनी में 36 साल के लखन नाम के युवक की हत्या हो गई है। पुलिस जब उसके घर पहुंची तो वहां उसकी पत्नी मधु मौजूद थी। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि हत्या गला दबाकर रात में की गई है। घर पर सिर्फ लखन और उसकी पत्नी ही रहती थी।

पुलिस ने बताया कि लखन ट्रक चलाता था और मूलरूप से राजस्थान के अलवर का रहने वाला था। जब मधु से गहनता से पूछताछ की गई तो पता चला कि उसने अपने प्रेमी और पति के साथ काम करने वाले क्लीनर के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना के बाद मृतक लखन के भाई ओमप्रकाश की शिकायत पर पुलिस ने मधु, उसके प्रेमी एवं क्लीनर के खिलाफ मामला दर्ज कर मधु को गिरफ्तार कर लिया है। फरार दोनों आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


शव को ठिकाने लगाने की थी साजिश
पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद मधु और उसका प्रेमी शव को ठिकाने लगाने की साजिश कर रहे थे। लेकिन क्लीनर के डर कर भाग जाने के बाद उसका प्लान फेल हो गया। इसके बाद मधु का प्रेमी उसे ढूंढने निकला पर  वापस नहीं आया। हत्या के दो घंटे के बाद भी प्रेमी के न लौटने पर मधु ने षड्यंत्र के तहत पुलिस और लखन के भाई ओमप्रकाश को फोन कर उसकी मौत शराब पीने से होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें