फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्ट्रेस की सुसाइड का असली सच आया सामने, वजह बना पति

Wed, 19 Jul 2017 01:04 PM IST
amarujal.com, Presented By: आसिफ़ इक़बाल
विज्ञापन
बिदिशा के पति से थे वैवाहिक मतभेद
विज्ञापन
हाल ही में मुंबई से गुड़गांव शिफ्ट हुई एक्ट्रेस विदिशा बेजबरुआ की सुसाइड का असली सच सामने आ गया है। पति भी इसकी बड़ी वजह है। गुरुग्राम के सेक्टर 43 में रहने वाली फिल्म जग्गा जासूस की कलाकार ने पति से तंग आकर सोमवार को आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


सुशांत लोक थाना पुलिस ने पिता के बयान पर पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। मंगलवार देर शाम पति को गिरफ्तार कर लिया गया। 

 
विज्ञापन

पति को पसंद नहीं था लोगों से मिलना-जुलना

गुवाहाटी की रहने वाली विदिशा बेजबरुआ (27) सेक्टर-43 में रहती थी। वह साइबर सिटी की पब्लिसिस कंपनी में अकाउंट एग्जीक्यूटिव का काम करती थी। उसने तीन जुलाई को ज्वाइन किया था। इससे पहले वह मुंबई में रहती थी।

उसकी शादी गुजरात के रहने वाले निशित झा के साथ हुई थी। दोनों के बीच वैवाहिक मतभेद चल रहे थे। इसे लेकर विवाद रहता था। विदिशा ने अपने कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। 

पुलिस के अनुसार विदिशा ने गढ़वाली फिल्मों में काम करने के साथ ही असमी फिल्मों में भी काम किया था। इसके अलावा वह असमी गायिका भी थी। परिवार वालों को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उसके पति को उसका फिल्मों को लेकर लोगों से मिलना-जुलना पसंद नहीं था।

इस मामले में मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने सीएम मनोहर लाल से बात की थी। इसके बाद उन्होंने गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त को मामले की गंभीरता से जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें