फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी एक्ट्रेस का रॉबिनहुड आशिक देख रहा था विधायकी के सपने

Wed, 19 Jul 2017 11:46 AM IST
amarujal.com, Written By पुरुषोत्तम वर्मा / Presented By आसिफ़ इक़बाल
विज्ञापन
रॉबिनहुड इरफान
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने बिहार के जिस हाई प्रोफाइल रॉबिनहुड सेंधमार को गिरफ्तार किया है, वह विधायक बनना चाहता था। विधायक बनकर विधानसभा में पहुंचना चाहता था, ताकि एशोआराम की जिंदगी गुजार सके। इसके लिए वह अपने इलाके में पैठ बना रहा था।
विज्ञापन


पैठ बनाने के लिए वह गरीब लोगों की लड़कियों की शादी करवाता और हेल्थ कैंप लगवाता। उसने नेताओं के साथ उठना-बैठना शुरू कर दिया था। आरोपी सेंधमार इरफान उर्फ उजाला उर्फ आर्यन (27) ने पूछताछ में ये खुलासा किया है। पुलिस अधिकारियों ने इस बात का खुलासा करने से इनकार कर दिया कि वह किन नेताओं से मिलता-जुलता था।


 

गर्लफ्रेंड को नहीं पता थी रॉबिनहुड की सच्चाई

दक्षिण-पूर्व जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी इरफान अपनी मां को हर महीने तीन हजार रुपये खर्च के लिए देता था, जबकि भोजपुरी फिल्मों की हेरोइन व गर्लफ्रेंड के ऊपर खूब पैसे लुटाता था। गर्लफ्रेंड की मां को भी हर महीने छह हजार रुपये खर्च देता था।

उसने हाथ में गर्लफ्रेंड की फोटो बनवा रखी थी। हालांकि गर्लफ्रेंड को नहीं पता था कि वह आपराधिक वारदात कर पैसे कमाता है। गर्लफ्रेंड को बताता था कि वह प्राइवेट कंपनी में बड़े पद पर नौकरी करता है। इरफान ने फेसबुक पर आर्यन खन्ना नाम से फर्जी आईडी बना रखी थी। इसमें वह खुद को खन्ना इंड्रस्टीज का मैनेजिंग डायरेक्टर बताता था।

आरोपी ने सबसे ज्यादा वारदात दिल्ली के पॉश इलाके न्यू फेंड्स कॉलोनी (एनएफसी) में की है। जब वह वारदात करने जाता था, तो उसका एक साथी मोटरसाइकिल से उसे टारगेट वाले स्थान पर छोड़कर जाता था।

 
विज्ञापन

पुलिस की पकड़ में ऐसे आया इरफान

​उसने अप्रैल में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में रहने वाले राजीव खन्ना के घर में सेंधमारी की थी। यहां इसे चोरी करते हुए बुजुर्ग महिला ने देख लिया था। इस कारण ये अपना मोबाइल छोड़कर भाग गया था। इस मोबाइल के चलते ही ये पुलिस के हत्थे चढ़ा।

पुलिस ने जब इरफान को फोन कर बताया कि उसका फोन फला घर में रह गया है, तो वह जामिया नगर से फरार हो गया। यहां से वह पहाड़गंज आ गया। पहाड़गंज में इसे हर पब व रेस्तरां वाला जानता है। आरोपी इतना शातिर था कि जल्दी-जल्दी अपना मोबाइल नंबर व सेट बदल लेता।

साथ में ये जिन लोगों से बात करता, उसके भी मोबाइल नंबर व सेट बदलवा देता। वह चोरी के सामान को दिल्ली के चांदनी चौक, नेपाल बॉर्डर व बिहार में बेचता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें