ऐसे खुली झूठ की कलई
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि 31 अगस्त को अशोक कौशिक नाम के व्यक्ति ने नांगलोई थाने में मोबाइल फोन झपटने की शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस को पीड़ित ने बताया कि वह रात 8 बजे स्कूटी पर कुछ सामान खरीदने जा रहा था, तभी एक अज्ञात लड़का उसका मोबाइल फोन छीनकर भाग गया। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो सारी कलई खुल गई।