फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने खोली झूठ की कलई: पति नशे में खो आया फोन, पत्नी की डांट से बचने के लिए सुनाई झपटमारी की कहानी

Tue, 07 Oct 2025 05:25 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो सारी कलई खुल गई।
विज्ञापन
नशे में पति ने खोया फोन, पत्नी को बताया चोरी हो गया - फोटो : Chatgpt
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशे की हालत में फोन गुम होने पर एक शख्स ने अपनी पत्नी की डांट से बचने के लिए झपटमारी की झूठी कहानी गढ़ दी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो सीसीटीवी कैमरे की जांच में शख्स का रचा गया झूठा किस्सा पकड़ में आ गया। पुलिस ने अदालत में शिकायतकर्ता का बयान दर्ज करवाया जिसमें पीड़ित ने नशे के कारण मोबाइल खोने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे खुली झूठ की कलई
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि 31 अगस्त को अशोक कौशिक नाम के व्यक्ति ने नांगलोई थाने में मोबाइल फोन झपटने की शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस को पीड़ित ने बताया कि वह रात 8 बजे स्कूटी पर कुछ सामान खरीदने जा रहा था, तभी एक अज्ञात लड़का उसका मोबाइल फोन छीनकर भाग गया। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो सारी कलई खुल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें