फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोद का पागलपन: पत्नी ने बिहार जाने से किया इनकार तो हुआ बुरा अंजाम, पति ने आधी रात को हथौड़े से ले ली जान

Wed, 06 Aug 2025 09:50 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पति ने अपनी पत्नी किरण झा की हथौड़े से प्रहार कर बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना ने न केवल परिवार, बल्कि पूरे मोहल्ले को स्तब्ध कर दिया है। 
विज्ञापन
मृतक किरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण दिल्ली के नेबसराय इलाके में मंगलवार देर रात एक महिला के सिर पर हथौड़े (बिसोली) से वारकर उसकी हत्या कर दी गई। मृतका की शिनाख्त किरण झा (50) के रूप में हुई है। हत्या का आरोप महिला के ही पति पर है। दरअसल 10 साल से पत्नी से अलग रह रहा आरोपी प्रमोद कुमार झा उर्फ पप्पू पत्नी को वापस बिहार ले जाने की जिद कर रहा था।

विज्ञापन

 

सिर पर किए हथौड़े से कई वार
किरण यहां नौकरी करती थीं। उन्होंने पति के साथ जान से मना कर दिया। इस बात पर आरोपी ने योजना बनाकर सोते समय किरण की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने उनके सिर पर हथौड़े के कई वार किए। बाद में वह फरार हो गया। बुधवार तड़के पड़ोसियों ने उनके घर का दरवाजा खुला देखकर उनकी बहू को कॉल की।

सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी
इसके बाद हत्या का खुलासा हुआ। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस के अलावा क्राइम टीम और एफएसएल मौके पर पहुंच गई। छानबीन के बाद हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। एक टीम को बिहार भेज दिया गया है। देर रात को आरोपी कपड़े बदलकर मौके से फरार होते हुए सीसीटीवी में कैद हुआ है।

देवली में रहती थी महिला
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली किरण झा अपने परिवार के साथ बैंक कॉलोनी, देवली गांव में रहती थीं। इनके परिवार में बेटा दुर्गेश झा, उसकी पत्नी कोमल के अलावा तीन साल की बेटी है। इनकी एक बेटी रोमा है, जिसकी यह शादी कर चुकी हैं। वह पति के साथ एरिया में ही रहती हैं।

10 साल से पत्नी रही थी अकेली
किरण मरीजों की देखभाल का काम करती थीं। फिलहाल यह सैनिक फॉर्म की एक कोठी में मरीज की देखभाल के लिए जाती थीं। इनके पति प्रमोद को शराब पीने की आदत थी। वह कुछ काम भी नहीं करता था। इनके साथ मारपीट और बदसलूकी करता था। परेशान होकर किरण खुद ही करीब 10 साल पहले पति से अलग हो गई थीं।

साधु के भेष में रहता था पति
इनका पति बिहार में ही साधु के भेष में रहकर इधर-उधर मांगकर गुजारा करता था। परिवार का कोई भी सदस्य प्रमोद से बातचीत नहीं करता था। इस बीच एक अगस्त को प्रमोद दिल्ली आ गया। वह घर पर आकर किरण से वापस बिहार चलने की जिद करने लगा। कई दिन तक यह सिलसिला चलता रहा। मना करने पर आरोपी नाराज हो गया।

पड़ोसी उठे तो पता चला हत्याकांड के बारे में
मंगलवार रात को घर के सभी सदस्य सोने चले गए। इस बीच आरोपी ने हथौड़े से सोते समय किरण के सिर पर कई वार किए। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गया। बुधवार तड़के करीब 3.40 बजे पड़ोसी पानी की मोटर चलाने के लिए उठे तो उन्होंने किरण का दरवाजा खुला देखा तो हत्याकांड का पता चला। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मंगलवार को इशारों में बता दिया था बेटे को इरादा...
तीन माह पूर्व किरण के बेटे दुर्गेश की एक निजी बैंक में नौकरी लगी थी। वह अकेला ही बिहार जाकर नौकरी कर रहा था। दिल्ली में दुर्गेश की मां किरण, उसकी पत्नी कोमल व बच्ची थी। इस बीच एक अगस्त को पिता प्रमोद भी आ गया था। दुर्गेश बार-बार अपने पिता से कह रहा था कि वह यहां क्यों आए हैं। मंगलवार को दिन में दुर्गेश का फोन पर पिता से झगड़ा भी हो गया था। इस बात पर आरोपी ने उससे कहा था कि उसका एक काम बाकी है, वह उसे पूरा करते ही निकल जाएगा। उस समय दुर्गेश पिता के इरादे को समझ नहीं पाया। जब उसे मां की हत्या का पता चला तो वह अफसोस करता था। बुधवार शाम को वह बिहार से दिल्ली लौट आया।

12.48 बजे हत्या के बाद फरार होता दिख रहा आरोपी प्रमोद...
आरोपी प्रमोद ने मंगलवार दिन में अपनी बहू कोमल से कहा था कि वह अंदर से कुंडी लगाकर सोया करे। बहू को भी इसका अंदाजा नहीं था कि वह ऐसा क्यों कह रहा है। बुधवार तड़के पड़ोसियों ने कोमल को ही कॉल कर दरवाजा खुला होने की बात बताई। कोमल जब कमरे से बाहर निकली थी तो कमरे का नजारा देखकर वह बुरी तरह डर गई।
विज्ञापन

कमरे में चारों ओर फैला था खून
कमरे में चारों ओर खून फैला हुआ था। सास किरण का सिर बुरी तरह फटा हुआ था। पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी की जांच हुई तो पता चला कि आरोपी प्रमोद कपड़े बदलकर चप्पल उठाकर 12.48 पर जाता हुआ दिखा। ऐसा लग रहा है कि उसने 12 बजे से 12.30 बजे के बीच पत्नी की हत्या कर दी। बाद में फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें