फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-ससुर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

Thu, 27 Feb 2014 05:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार की सुबह ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर हुई एक शिक्षिका की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है।
विज्ञापन


मायकेवालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। मृतका की मां की शिकायत पर जीआरपी ने पति व ससुर समेत चार लोगों के लिए दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ज्ञात हो कि बुधवार की सुबह ओल्ड स्टेेशन के पास निर्माणाधीन अंडर पास के नजदीक एक शिक्षिका की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। मृतका मनीषा सेक्टर-21 डी ब्लाक की रहने वाली थी और सैनिक विहार स्थित डीएवी स्कूल में अंग्रेजी पढ़ाती थी।
विज्ञापन


जांच अधिकारी वेदराम ने बताया कि मौके से पुलिस को ईयर फोन बरामद हुआ था। ऐसे में आशंका है कि गाना सुनते समय रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई थी। उन्होंने बताया कि सूचना पर सोनीपत से फरीदाबाद पहुंचे मनीषा के परिजनों ने पति नकुल, ससुर कृष्णअवतार, ननद व सास पर दहेज के लिए उसे परेशान करने और आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए जीआरपी से शिकायत की।
विज्ञापन


मनीषा की मां मंजू पत्नी अमरनाथ की शिकायत पर जीआरपी ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि नकुल व मनीषा की शादी एक साल पहले ही हुई थी। नकुल नोएडा की एक दवा कंपनी में फार्मासिस्ट के  पद पर कार्यरत है। अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका हैैे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें