फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी पर चाकू से सात वार कर, पति ने लगाई फांसी, जेल जाने के डर से की आत्महत्या

Tue, 07 May 2019 09:55 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बहरामपुर गांव में मंगलवार को एक युवक ने झगड़े के बाद पत्नी पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों की मदद से महिला को जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। सूचना के बाद पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से पश्चिम बंगाल निवासी प्राबीर साहु अपनी दूसरी पत्नी के साथ बहरामपुर गांव में किराये पर रहता था। वह मजदूरी करता था और शराब पीने का आदि था। इसी बात को लेकर उसकी पत्नी के साथ कई बार झड़प होती थी। मंगलवार सुबह इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। झगड़े के बाद तैश में आकर आरोपी ने सब्जी काटने वाला चाकू उठाकर पत्नी पर ताबड़तोड़ सात वार कर दिए। जख्मी हालत में पत्नी शोर मचाते हुए कमरे से बाहर आकर गिर गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और महिला को अस्पताल में दाखिल कराकर सेक्टर-65 थाना पुलिस को सूचित किया। 

पुलिस के आने की खबर सुनकर आरोपी ने घर के अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। पुलिस की मौजूदगी में जब कई बार आरोपी को दरवाजा खोलने के लिए कहा गया, तब भी उसने दरवाजा नहीं खोला। दीवार तोड़कर जब पुलिस ने कमरे में प्रवेश किया तो आरोपी पंखे के कुंडे में गमछे से लटका हुआ मिला। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पकड़े जाने के डर से फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें