दो गवाहों की गवाही और सुनीता की डायरी से मिले सबूतों से पता चला कि आरोपी मंजीत और मॉडल एंजल प्रेम संबंध में थे और सुनीता लगातार इस पर आपत्ति जताती रही। एंजल 27 अक्तूबर, 2018 को मंजीत के साथ करवा चौथ मनाना चाहती थी। इन दोनों आरोपियों के पास अपनी इच्छा पूरी करने और अपने रिश्ते को जारी रखने के लिए मृतक की हत्या करने का मकसद था। मंजीत ने एंजल के सौतेले पिता राजीव गुप्ता के साथ मिलकर सुनीता को खत्म करने की साजिश रची।
राजीव के ड्राइवर दीपक ने अपने मामा धर्मेंद्र की सहायता से दो शार्प शूटर विशाल और सैफी को काम पर रखा था, उन्होंने इलाके की रेकी की और सुनीता पर तीन बार गोली चलाई। इसके लिए उन्हें 10 लाख में कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था। 29 अक्तूबर, 2018 को सुबह करीब 8 बजे घर से निकलते समय हमलावरों ने 38 वर्षीय सुनीता को गोली मार दी थी।