फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: महिला के माता-पिता के सामने ही पति ने दिया तीन तलाक, एक साल पहले हुई थी शादी; दहेज के लिए करते मारपीट

Mon, 08 Jan 2024 01:15 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आरोप है कि गाली-गलौज करने के बाद वह आरोपी ने सबके सामने ही उसे तलाक दे दिया। दयालपुर थाना पुलिस ने पीड़िता का बयान लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में एक युवक ने पत्नी को उसके माता-पिता के सामने ही तीन तलाक दे दिया। पीड़िता स्वालिया मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस का दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही आरोपी व उसका परिवार उसे दहेज के लिए मारते-पीटते थे। परेशान होकर उसने अपने मायके में रहना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


रिश्तेदारों के समझाने पर दो जनवरी को परिजन स्वालिया को लेकर उसकी ससुराल पहुंचे थे। आरोप है कि गाली-गलौज करने के बाद वह आरोपी ने सबके सामने ही उसे तलाक दे दिया। दयालपुर थाना पुलिस ने पीड़िता का बयान लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, स्वालिया अपने परिवार के साथ गली नंबर-7, चांदबाग, दयालपुर में रहती है। इसका मायका मूंगा नगर का है। पीड़िता ने बताया कि 27 दिसंबर 2022 को उसकी शादी सईद नामक युवक से हुई। शादी के कुछ ही दिनों बाद सास-ससुर और देवरों ने दहेज के लिए उसके साथ बुरा बर्ताव शुरू कर दिया। छोटी-छोटी बातों पर उसकी पिटाई जाती। शादी के कुछ माह बाद पीड़िता अपने मायके आकर रहने लगी। इस बीच 15 नवंबर 2023 को उसने एक बेटे को जन्म दिया। स्वालिया ने बताया कि बच्चा पैदा होने के बाद भी कोई न तो बच्चे को देखने आया और न ही किसी ने उसका हालचाल जाना। इस दौरान रिश्तेदारों ने उनकी सुलह कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन


बातचीत के बाद तय हुआ कि सईद पत्नी को अलग कमरा लेकर रखेगा। इस बीच दो जनवरी को परिजनों के साथ अपनी ससुराल पहुंची। आरोप है कि यहां पर सास-ससुर ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। माता-पिता के कहने पर आरोपी सईद ने पूरे परिवार के सामने स्वालिया को तीन तलाक दे दिया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पांच जनवरी को उसके बयान पर पुलिस ने सईद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। तलाक देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें