फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतरा खिलाने के बहाने ले गया दरिंदा: पड़ोसी ने पांच साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, खून से लथपथ घर पहुंची मासूम

Mon, 08 Jan 2024 12:59 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। खून से लथपथ मासूम अपने घर पहुंची तो परिवार को घटना का पता चला। फौरन पुलिस को सूचना देने के बाद मासूम को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य दिल्ली के रंजीत नगर इलाके में पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाला आरोपी संतरा खिलाने के बहाने मासूम को अपने घर ले गया। बाद में उसने जबरन मासूम के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। खून से लथपथ मासूम अपने घर पहुंची तो परिवार को घटना का पता चला। फौरन पुलिस को सूचना देने के बाद मासूम को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने छानबीन के बाद दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कर पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक मासूम अपने परिवार के साथ रंजीत नगर इलाके में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। आरोपी मासूम के पड़ोस में रहता है। बृहस्पतिवार को मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच आरोपी वहां पहुंचा और उसने बातचीत के दौरान मासूम को संतारा खिलाने की बात की। आरोपी उसे अपने कमरे पर ले आया। वहां उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। मासूम के प्राइवेट पार्ट से खून निकलता देखकर आरोपी भाग गया। बाद में बच्ची रोती हुई अपने घर पहुंची। उसने परिवार को सारी बात बताई। फौरन उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल मासूम की हालत स्थिर है। बाद में पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें