फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: पति और भाई ने की साजिश, महिलाओं और भाई की जमीन पर अवैध कब्जा; पुलिस-प्रशासन की अनदेखी

Mon, 21 Apr 2025 01:08 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर जिले में अर्चना राघव के पति ने शराब के लिए उनके मकान को फर्जी बैनामा कर दूसरे पक्ष को बेच दिया, जो अब कब्जे की कोशिश और धमकी दे रहे हैं। सिकंदराबाद में फुरकान अहमद की करोड़ों की पैतृक जमीन पर उनके भाई ने कब्जा कर लिया।  
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव टिटौटा निवासी अर्चना राघव के मकान को उनके ही पति ने दूसरे पक्ष के लोगों से साजिश कर बैनामा कर दिया। साथ ही आरोपी अब उन्हें विरोध करने पर धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने इस संबंध में कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। पीड़िता का कहना है कि जब जमीन उनके नाम पर है तो उनके पति उसे किस तरह बैनामा कर सकते हैं। पुलिस इसकी भी जांच नहीं कर रही है।

विज्ञापन


पीड़िता अर्चना राघव ने डीएम व एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि करीब 16 वर्ष पूर्व पीड़िता ने गांव में ही एक सौ वर्ग गज का प्लॉट खरीदा था। पीड़िता ने बताया कि उन्होंने उक्त जमीन पर वर्ष 2013 में भवन निर्माण करा लिया था। पीड़िता का आरोप है कि उनके पति शराब पीने के आदी हैं। उन्होंने शराब के लिए उनके उक्त मकान को प्लॉट में दर्शा कर दूसरे पक्ष को फर्जी तरीके से बैनामा कर दिया है। 

उसमें जो जगह दिखाई गई है, वह कहीं और है, लेकिन आरोपी अब पीड़िता के उस मकान पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। पीड़िता ने इस संबंध में कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई है। लेकिन उनकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं, अब आरोपियों ने उन्हें इस प्रकरण में कोई भी कार्रवाई करने पर अंजाम भुगत लेने की धमकी दी है। जिससे पीड़िता को आरोपियों से जान माल का खतरा बना हुआ है। पीड़िता ने आरोपियों से सुरक्षा व न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


भाई ने ही हड़प ली करोड़ों की जमीन
सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गद्दीवाड़ा निवासी पीड़ित फुरकान अहमद की करोड़ों रुपये की जमीन पर उनके भाई ने ही कब्जा कर लिया है। पीड़ित के कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उल्टा पीड़ित को ही डराया धमकाया जा रहा है। सोमवार को पीड़ित पक्ष के लोगों ने एसएसपी दफ्तर पहुंच कर प्रदर्शन किया और न्याय की गुहार लगाई है।

भाई का आधा-आधा हिस्सा है
पीड़ित फुरकान अहमद सोमवार को अन्य परिजनों के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंचे, जहां उन्होंने शिकायती पत्र देकर बताया कि उनकी पैतृक भूमि सिकंदराबाद देहात में है। इसमें पीड़ित का अंश रकबा 0.8010 हेक्टेयर है। लेकिन, यह मौके पर कम है। इसकी पैमाइश के लिए पूर्व में भी पीड़ित ने अधिकारियों से गुहार लगाई थी। उक्त जमीन पर पीड़ित व उसके भाई का आधा-आधा हिस्सा है। आरोप है कि उनके भाई ने अपने हिस्से की जमीन पूर्व में ही बेच दी है। साथ ही अब आरोपी भाई उनकी जमीन पर कब्जा कर रहा है। 

शांतिभंग में चालान कर दिया 
इस संबंध में भी पीड़ित ने कई बार शिकायत की। बीते दिनों की गई शिकायत के बाद पुलिस ने पीड़ित को ही हिरासत में ले लिया और आरोपी पक्ष से सांठगांठ कर जमीन पर निर्माण कार्य भी करा दिया। आरोप है कि आरोपी पक्ष के परिवार का एक सदस्य न्यायिक सेवा में है, जिसके चलते पुलिस व प्रशासन उनके दबाव में आकर काम कर रहा है। जिससे पीड़ित को न्याय नहीं मिल पा रहा है। उल्टा पुलिस ने पीड़ित को ही धमकाकर शांतिभंग में चालान कर दिया है। पीड़ित ने अब निष्पक्ष रुप से जांच कराकर न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें