मंडावली रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार सुबह एक युवक ने ट्रेन के आगे लेटकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि सुबह के समय रवि उर्फ शालू (27) का किसी बात पर अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया था।
इससे नाराज होकर उसने आत्महत्या कर ली। खबर मिलते ही पत्नी अमृत (24) रेलवे स्टेशन पहुंच गई। उसके सामने ही रवि के शव के ऊपर से कई ट्रेनें गुजरती रहीं।
कई घंटे बाद पुलिस ने शव को हटाया। आनंद विहार रेलवे थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से अंबाला, पंजाब निवासी रिक्शा चालक रवि अपनी पत्नी अमृत व दो बच्चों के साथ कड़कड़डूमा की झुग्गियों में रहता था।