फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पति ने दोस्तों संग पत्नी का अपहरण कर की हैवानियत, बेहोश होने पर भी नहीं बख्शा

Tue, 26 Jun 2018 10:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
एक पति ने अपने दोस्तों के साथ अपनी पत्नी संग शर्मनाक हरकत कर डाली। जिसने भी पीड़ित महिला को देखा वही हैरान रह गया।
विज्ञापन

घटना उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की है। अलीगढ़ स्थित कोर्ट से अपहरण कर पति समेत तीन लोगों ने चलती कार में महिला के साथ दुष्कर्म किया। 

इसके बाद पीड़िता को थाना खुर्जा देहात क्षेत्र में हाईवे पर फेंककर चले गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति और उसके दोनों साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मेरठ क्षेत्र निवासी महिला की तहरीर के मुताबिक 2013 में उसकी शादी अलीगढ़ के अतरौली थाना क्षेत्र में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद दहेज को लेकर ससुराल में मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया था। 
विज्ञापन


तभी से वह मायके में रहकर पति से तलाक का मुकदमा अलीगढ़ कोर्ट में लड़ रही है। 23 जून को वह मुकदमे की पैरवी के लिए अलीगढ़ कोर्ट में आई थी। जहां उसका पति मिला और फैसला करने की बात कहते हुए उसे कार में बैठा लिया। 
विज्ञापन

कार में उसके दो दोस्त भी थे। आगे बढ़ने के बाद पति ने उसके साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर पति और उसके दोनों दोस्तों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

हाईवे पर एक ढाबे के पास फेंक कर भाग गए। एसपी देहात रहीश अख्तर का कहना है कि महिला की तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें