ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के अंसल मॉल/ तुगलपुर के पास स्थित पेट्रोल पंप पर एक डीजल की ऑडी कार में पेट्रोल डाल दिया।
जिससे कार केवल 10 किलोमीटर पहुंची और उसका इंजन सीज हो गया। घटना से गुस्साए कार मालिक ने अपने साथियों को बुलाकर पेट्रोल पंप पर जमकर हंगामा किया।
करीब तीन घंटे तक हुए हंगामे के बाद पेट्रोल मालिक मौके पर पहुंचे और कार को ठीक कराने का लिखित में आश्वासन दिया। इसके बाद ही मामला शांत हुआ।