फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के जनता दरबार में हंगामा, भड़के कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टी में लोकतंत्र न होने और नेतृत्व क्षमता की कमी के आरोप झेलने वाले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल पर एक फिर पक्षपात करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन


केजरीवाल के जनता दरबार में बुधवार सुबह कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि 'आप' संयोजक कुछ खास लोगों की समस्याएं ही सुनते हैं, जबकि उनसे मिलने के लिए बड़ी तादाद में लोगों की भीड़ जुटती है।

बुधवार को आप के नए ऑफिस में काफी हंगामा हुआ। दरअसल, अरविंद केजरीवाल एक बंद कमरे में कुछ कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुन रहे थे। इससे बाहर खड़े कार्यकर्ता नाराज हो गए और हंगामा करने लगे। हालांकि तुरंत अरविंद केजरीवाल बाहर आए और उन्हें शांत कराकर उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन


बता दें कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कौशांबी के डी-41 स्थित नए ऑफिस में जनता दरबार लगाना शुरू किया है।
विज्ञापन

केजरी से मिलना है तो पहले लीजिए टोकन

बुधवार को जनता दरबार के दौरान बड़ी संख्या में लोग और वालंटियर अपने इलाके की समस्याएं लेकर आए थे। इस दौरान अरविंद मुख्य हाल के अंदर बने कमरे में बैठकर कार्यकर्ताओं को बुला रहे थे। कुछ वालंटियर हॉल में हंगामा करने लगे। उनका कहना था कि केजरीवाल को को बाहर आकर सभी से समस्याएं सुननी चाहिए।

शोर सुनकर अरविंद तुरंत बाहर आए और लोगों को शांत कराकर उनके बीच ही बैठ गए। इसके बाद उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं।

पार्टी पदाधिकारी हंगामे की बात पर लीपापोती करते दिखे। राष्ट्रीय हेल्पलाइन का संचालन कर रहे अमित मिश्रा ने बताया कि हंगामा नहीं हुआ। जो लोग हॉल में बैठे थे अरविंद ने उनसे मुलाकात की।

उधर, जिला संयोजक देवेंद्र सिंह ने बताया कि टोकन लेकर अंदर जाने वाले वालंटियर ही केजरीवाल से मिल सकते हैं। बिना टोकन वाले कार्यकर्ताओं को अंदर जाने नहीं दिया जाता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें