देश भर से आए सैकड़ों युवाओं, आंगनबाड़ी कर्मियों ने रोजगार के पक्के अधिकार के लिए रामलीला मैदान से जंतर मंतर तक विशाल रोजगार अधिकार रैली निकाली। देश भर में बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हजारों नौजवान, मजदूरों और महिलाओं ने केंद्र सरकार से भगत सिंह राष्ट्रीय रोजगार गारंटी कानून पारित करने की मांग उठाई।
अभियान के दूसरे पड़ाव के तहत रामलीला मैदान से हजारों की संख्या में इकट्ठा होकर रोजगार अधिकार रैली की शुरुआत की। प्रदर्शनकारियों ने नारा लगाए। जंतर मंतर पर इकट्ठा होकर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर रोजगार के अधिकार को जीने का अधिकार कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी।
उनकी मांगों में हरेक व्यक्ति को योग्यता के मुताबिक रोजगार, श्रम कानूनों में सुधार कर न्यूनतम मजदूरी 20 हजार रुपये करने सहित खाली पदों को तुरंत भरने की मांग की है।