फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस ने किया परेशान, पसीने से तर-बतर रही दिल्ली

Fri, 06 Sep 2019 03:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • बृहस्पतिवार को बूंदाबांदी के बीच उमसभरी गर्मी ने लोगों को खासा परेशान किया
  • दिनभर लोग पसीना पोंछते नजर आए
  • मौसम विभाग का कहना है कि इस हफ्ते लोगों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है
विज्ञापन
गर्मी से परेशानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में मौसम लोगों को परेशान कर रहा है। बृहस्पतिवार को बूंदाबांदी के बीच उमसभरी गर्मी ने लोगों को खासा परेशान किया। दिनभर लोग पसीना पोंछते नजर आए। मौसम विभाग का कहना है कि इस हफ्ते लोगों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को 24 घंटे में हल्की बूंदा-बांदी के बीच दिल्ली के वातावरण में नमी 63 से 91 फीसदी के बीच रही। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। इसका मिला जुला असर उमस भरी गर्मी के रूप में देखने को मिला। 

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि हल्की बारिश की वजह से नमी ज्यादा है। अगले दो-तीन दिन तक कमोवेश यही स्थिति रहेगी। 9 और 10 सितंबर को बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें