फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: उमस और गर्मी ने बढ़ाई परेशानी, वायरल बुखार के मरीज बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। बदलते मौसम और उमस भरी गर्मी का असर लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर वायरल बुखार और मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

नखडौला पीएचसी के डॉक्टर तरून चोपड़ा ने बताया कि इन दिनों डिहाइड्रेशन, वायरल बुखार, खांसी और जुकाम के मामले अधिक सामने आ रहे हैं। गर्मी और उमस के कारण लोग बीमार हो रहे हैं जो स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


मानेसर के भांगरौला पीएचसी में करीब 80 मरीज इलाज के लिए पहुंचे, जबकि नखडौला पीएचसी में लगभग 90 मरीजों ने ओपीडी में स्वास्थ्य जांच कराई। स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि मौसम में नमी और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने लोगों को साफ पानी पीने, बाहर के खाने से बचने और पर्याप्त आराम करने की सलाह दी है। स्वास्थ्य केंद्र ने लोगों से अपील की है कि लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं ताकि समय पर इलाज मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें