फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बारिश के बाद उमस ने बढ़ाई मुश्किलें, तापमान 39 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। बारिश के बाद गुरुग्राम में अब लोगों को तेज धूप और उमस का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही गर्मी लगातार बढ़ती रही। रविवार को गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान बहुत अधिक नहीं होने के बावजूद हवा में नमी ज्यादा होने से लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

मौसम विभाग का कहना है कि 18 जुलाई तक गुरुग्राम में बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है। यदि बारिश नहीं हुई तो अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि लोग दोपहर के समय तेज धूप में बाहर निकलने से बचें। यदि बाहर जाना जरूरी हो तो पर्याप्त पानी पीते रहें, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें, बच्चों, बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें