अमर कॉलोनी स्थित कैलाश हिल में आईआरएस अधिकारी की बेटी के साथ पूर्व नौकर राहुल मीणा ने बुधवार की सुबह हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थीं। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने युवती के खून से लथपथ और अधमरी हालत में होने के बावजूद उससे दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
यही नहीं, वह पीड़िता को बाल से घसीटता हुआ नीचे के कमरे में ले गया और युवती के फिंगर प्रिंट से डिजिटल लॉकर खोलने का प्रयास किया। लॉकर नहीं खुला, तो आरोपी ने चार्जर के तार से युवती का गला घोंट दिया। इसके बाद उसने घर में रखे टूल किट से औजार निकाले और लॉकर तोड़कर करीब ढाई लाख रुपये और अन्य कीमती सामान बैग में डालकर चला गया।
वारदात के समय युवती के साथ संघर्ष के दौरान आरोपी के लोअर और जूतों पर खून लग चुका था। आरोपी ने घर में रखा युवती के भाई का लोअर पहना। अपने जूते उतारकर पहले से रखी चप्पल पहनी और घर से निकल गया।
विज्ञापन
वहां से आस्था कुंज पार्क से नेहरू प्लेस होता हुआ वह टैक्सी से पालम और बाद में द्वारका के ओयो होटल पहुंचा। देर शाम पुलिस ने आरोपी को टेक्निकल सर्विलांस की मदद से होटल से दबोच लिया। उसके पास से डेढ़ लाख कैश, लूटे गए जेवरात, बैग, पहना हुआ लोअर भी बरामद कर लिया। पीड़िता का मोबाइल अभी तक बरामद नहीं हुआ है।