फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुडा के वाणिज्यिक प्लॉटों की ई-नीलामी का पंजीकरण शुरू

Tue, 04 Apr 2017 03:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
हुडा के वाणिज्यिक प्लॉटों की ई-नीलामी के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया सोमवार से शुरू कर दी गई है। नीलामी में हिस्सा लेने के लिए आगामी दस अप्रैल तक पंजीकरण कराया जा सकता है। 12 अप्रैल को ई-नीलामी की बोली लगाई जाएगी। ये जानकारी हुडा प्रशासक यशेंद्र सिंह ने दी।
विज्ञापन


 बता दें कि नगर निगम की तरह हुडा भी आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। इस तंगी ने निपटने के लिए हुडा ने अपनी खाली पड़े प्लॉटों को बेचने की प्रक्रिया शुरू की है। इसी क्रम में विकसित सेक्टरों में विभिन्न आकारों के फ्री होल्ड के आधार पर वाणिज्यिक संपत्तियों की नीलामी करने की योजना बनाई गई है।

हुडा प्रशासक ने बताया कि सेक्टर-3, 14, 15ए, 17 तथा 19 फेज वन में अलग-अलग प्रकार की वाणिज्यिक संपत्तियां हैं। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 3 अप्रैल सुबह नौ बजे से शुरू कर दी गई है। लोग 10 अप्रैल तक ई-नीलामी में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। नीलामी आगामी 12 अप्रैल को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें