दिल्ली के जीवन नगर में एक गोडाउन में आग लग जाने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं।
बता दें कि जीवन नगर के सनलाइट कॉलोनी के पास स्थित एक गोडाउन में आज भीषण आग लग गई जिसके बाद वहां मौजूद लोगों को वहां से निकाला जा रहा है।
वहां से आ रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि धुआं सबसे ऊपरी तल से निकल रहा है। अन्य जानकारी अभी प्राप्त नहीं हो सकी है।
Delhi: Fire breaks out at a godown near Sunlight Colony in Jeevan Nagar: 8 fire tenders at the spot pic.twitter.com/HDL0EuWxKD
— ANI (@ANI_news) April 4, 2017