फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरो होंडा चौक पर फ्लाईओवर निर्माण की बाधा हुई दूर

Thu, 19 Jun 2014 03:24 PM IST
मयंक तिवारी/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे स्थित हीरो होंडा चौक पर फ्लाईओवर के निर्माण में आने वाली सबसे बड़ी बाधा दूर हो गई है।
विज्ञापन


हुडा ने एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) को होंडा चौक के दोनों तरफ लगभग आठ एकड़ जमीन फ्री में दी है। इसका डिमार्केशन प्लान अप्रूव कर अथॉरिटी को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


हुडा प्रशासक पीसी मीणा के अनुसार मुख्यालय की अनुमति मिलने के बाद सशर्त एनएचएआई को कुल 31303.58 वर्ग मीटर जमीन दी गई है। अब एनएचएआई जल्द ही यहां कंस्ट्रक्शन का कार्य शुरू करेगी। एनएचएआई को दी जमीन में आने वाले पंप व अन्य निर्माणों को भी हटाया जाएगा।
विज्ञापन


हुडा की शर्तें
: एनएचएआई को दी गई जमीन का कोई शुल्क नहीं होगा।
: जमीन पर किसी भी स्थिति में व्यावसायिक उपयोग नहीं होगा।
: जमीन का स्थानांतरण, सीएलयू व इसका मालिकाना अधिकार हुडा के पास रहेगा।
: हुडा इस पर आवश्यक सुविधा उपलब्ध करा सकता है।
: इसका कोई शुल्क हुडा एनएचएआई को नहीं देगा।

फ्लाईओवर क्यों
: रोजाना तीन लाख वाहन यहां पर गुजरते हैं।
: दोनों तरफ बसे सेक्टर व उद्योग के जुड़े हजारों को लाभ मिलेगा।
: वाहन दुर्घटना में भारी कमी होगी।
: एक्सप्रेस वे बनने के बाद अब तक इस चौक 30 मौत हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें