फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटेट के परीक्षा केंद्रों पर लगेंगे जैमर, होगी बायोमैट्रिक हाजिरी

Fri, 06 Nov 2015 06:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में ऑल इंडिया प्री-मेडिकल टेस्ट (एआईपीएमटी) और एसससी के प्रश्न पत्र लीक होने के बाद हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) को लेकर गंभीर हो गया है।
विज्ञापन


परीक्षा से पहले नकल रोकने और फर्जी छात्रों पर अंकुश लगाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। 14-15 नवंबर को होने वाली परीक्षा के लिए बोर्ड ने पांच कदम उठाने का फैसला लिया है।

जिससे नकलहीन परीक्षा हो। अगर कोई आवेदक गलत तरीके से परीक्षा देते पकड़ा जाएगा तो इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड ने संबधित स्कूलों को ओदश जारी करते हुए नकलहीन परीक्षा कराने के लिए दिशा निर्देश भेजा है।
विज्ञापन


स्कूल में नकल होने पर बोर्ड विद्यालय की मान्यता समाप्त भी कर सकता है। बोर्ड ने परीक्षा के लिए पुलिस समेत अन्य विभागों से भी सहयोग लिया है।

कदम-1, लगेंगे जैमर
पहली बार शिक्षा निदेशालय ने परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर फोन जैमर लगाने का निर्णय लिया है। जिससे ब्लू टूथ या फोन के जरिए किसी तरह का नकल पर रोक लगाया जा सके। इसके लिए बोर्ड ने तैयारी शुरू कर दी है।

कदम-2, बायोमैट्रिक हाजिरी
परीक्षार्थियों के परीक्षा के दौरान दोहरे हस्ताक्षर व अंगूठे के निशान के साथ बायोमैट्रिक हाजिरी भी लगानी होगी। छात्रों द्वारा आवेदन के वक्त दिए गए आधार नंबर के जरिए रिकॉर्ड और अंगूठे का पूरा मिलान किया जाएगा। ताकि फर्जी छात्र पर लगाम लगाया जा सके।

कदम-3, परीक्षा की वीडियोग्राफी
परीक्षा केंद्र में प्रवेश से लेकर परीक्षा देकर निकलने तक बोर्ड वीडियोग्राफी कराएगा। इससे छात्रों पर निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए बोर्ड ने एक निजी कंपनी को ठेका दिया है। वीडियोग्राफी करने वाले व्यक्ति का भी वेरीफिकेशन कराने के बाद परीक्षा केंद्र में घुसने की अनुमति दी जाएगी।

कदम-4, ऐप के जरिए प्रश्न पत्र की निगरानी
परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्रों की निगरानी बोर्ड द्वारा की जाएगी। इसके लिए अलग से ‘सिक्योर’ परीक्षा नाम से मोबाइल ऐप तैयार किया गया है। प्रश्न पत्र खोलने से पहले और बाद में फोटो क्लिक कर भेजना होगा। जिससे बोर्ड को प्रश्न पत्र में गड़बड़ी होने पर पता चल जाएगा। ऐप में दूसरे मोबाइल से खींचे गए फोटो अपलोड नहीं होंगे।

कदम-5, निजी स्कूलों पर भरोसा
बोर्ड ने एचटेट परीक्षा के मामले में अपने सरकारी स्कूलों पर भरोसा नहीं जताया है। बोर्ड ने सभी परीक्षा केंद्र सीबीएसई के निजी स्कूल व कॉलेजों में दिए गए है। जिसमें सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त होने के साथ नकल होने की संभावना कम होती है।

पंकज, बोर्ड सचिव: नकेल कसने के लिए बोर्ड ने बहुत सख्त है। परीक्षा के दौरान प्रतिबंधित उपकरणों के पाए जाने पर बोर्ड के अनुचित साधन प्रयोग के साथ आपराधिक मामलों के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

परीक्षा केन्द्र पर केवल केंद्र अधीक्षक व उपायुक्त द्वारा नियुक्त राजपत्रित अधिकारी तथा बोर्ड प्रतिनिधि के अलावा अन्य किसी भी व्यक्ति को मोबाईल प्रयोग की अनुमति नहीं दी गई है। स्कूलों को भी निर्देश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें