फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HTET परीक्षा 1 और 2 फरवरी को

Tue, 28 Jan 2014 08:53 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एक व दो फरवरी को आयोजित होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) को लेकर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने तैयारी पूरी कर ली है। जिसको लेकर सभी जिला समन्वयकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


बोर्ड सचिव अंशज सिंह ने बताया कि जिले में इस बार परीक्षा के लिए 164 केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें 10,873 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे।

लेवल वन (एक से पांचवीं कक्षा) की परीक्षा के लिए 49, लेवल टू (छठी से आठवीं कक्षा) के लिए 67 व लेवल थ्री (9वीं से 12वीं कक्षा) के लिए 48 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में 3,82,640 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिनके लिए 503 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

जिन पर बोर्ड की 105 उड़नदस्ता टीमें पैनी नजर रखेंगी। उन्होंने सभी जिला उपायुक्त से आग्रह किया है कि वह धारा 144 लागू कर दें। जिसका दायरा इस बार 100 मीटर की जगह 200 मीटर हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें