फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएस फूलका ने बताया क्यों छोड़ी आम आदमी पार्टी, कहा- अब नहीं लड़ूंगा कोई चुनाव

Fri, 04 Jan 2019 05:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एचएस फूलका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

वरिष्ठ अधिवक्ता और आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे एचएस फूलका ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। फूलका ने शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर पार्टी से इस्तीफा देने का कारण बताया है।

विज्ञापन


फूलका ने बताया कि उन्होंने इस्तीफा इसलिए दिया ताकि फिर से अन्ना हजारे के आंदोलन जैसा ही बड़ा आंदोलन खड़ा किया जा सके। उन्होंने ये भी कहा कि अब वह पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ेंगे और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी(एसजीपीसी) को राजनीतिक पार्टी से मुक्त भी कराएंगे।

उन्होंने पत्रकारों को बताया कि अन्ना आंदोलन से लोग राजनीति में गए अब वह बाहर आ गए हैं। उन्होंने कहा कि अब वह संगठन बनाकर पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि एसजीपीसी लंबे समय से राजनीति पार्टियों के कब्जे में है उसे उनके कब्जे से बाहर निकालूंगा। उन्होंने साफ कर दिया कि वह एसजीपीसी का चुनाव खुद नहीं लड़ेंगे लेकिन संगठन बनाएंगे। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव भी नहीं लड़ेंगे।
विज्ञापन


फूलका ने कहा कि पांच साल में बहुत कुछ सीखा है, लोकसभा में सिर्फ 19000 वोटों से रह गया और विधानसभा में मार्जिन से जीता। फूलका बोले कि उन्होंने 1984 (1984 का सिख विरोधी दंगा) के लिए नेता विपक्ष का पद छोड़ा, आज लग रहा है वह फैसला सही था। बीते एक साल से एक्टिव पॉलिटिक्स से किनारा किया हुआ है। पार्टी की किसी मीटिंग में नहीं गया, बस अपने क्षेत्र (विधानसभा क्षेत्र) में काम किया।

उन्होंने ये भी कहा कि अपने अनुभव से मैंने सीखा है कि मूवमेंट को राजनीति में बदलना सही नहीं था। आज फिर उस आंदोलन जैसे बड़े आंदोलन की जरूरत है। ऐसे संगठन की जरूरत है जो सच को सच और झूठ को झूठ कह सके। ऐसा संगठन जिसकी बात सुनने को पार्टियां मजबूर हो जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें