फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण जयंती समारोह में आना है तो ऐसे पहुंचे, ये है रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था

Mon, 31 Oct 2016 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा प्रदेश की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर एक नवंबर को हरियाणा स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन ताऊ देवीलाल स्टेडियम में होगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के अलावा देश-विदेश से हजारों की संख्या में विशिष्ठ व्यक्ति भी शामिल होंगे। वीवीआईपी के लिए रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


ये होगा रूट और पार्किंग प्लान
-एनएच-8 के रास्ते दिल्ली की तरफ से आने वाले आमंत्रित व्यक्ति सिरहोल बॉर्डर से एनएच-8 होते हुए एग्जिट-7 से नीचे उतरकर जिमखाना क्लब सेक्टर-29 के सामने से हुडा सिटी सेंटर से साइबर पार्क सेक्टर-39 होते हुए बख्तावर सिंह चौक से पार्किंग नंबर-7 सेक्टर-47 पहुंचेंगे।

-सोहना रोड से आने वाले आमंत्रित व्यक्ति सुभाष चौक से राइट टर्न लेकर थाना सदर के सामने से होते हुए सेक्टर-38 के गेट नंबर-3 से होते हुए पार्किंग नंबर-7 सेक्टर-47 पहुंचेंगे।
विज्ञापन


-फरीदाबाद रोड से आने वाले आमंत्रित व्यक्ति घाटा मोड़, सीआरपीएफ चौक, वजीराबाद चौक, आर्टेमिस चौक, मेफिल्ड गार्डन टी प्वाइंट से पार्किंग नंबर-7 सेक्टर-47 पहुंचेंगे।

-एनएच-8 के रास्ते से जयपुर की तरफ से आने वाले आमंत्रित व्यक्ति के लिए दो विकल्प हैं। पहला विकल्प हीरो होंडा चौक से यू टर्न लेकर सुभाष चौक से थाना सदर के सामने से पार्किंग नंबर-7 सेक्टर-47 पहुंचेंगे तथा दूसरा विकल्प हीरो चौक से होते हुए एग्जिट-13 से नीचे उतरकर राजीव चौक पार्किंग नंबर-6 पहुंचेंगे।

-फर्रूखनगर की तरफ से आने वाले आमंत्रित व्यक्ति बसई चौक, हिमगिरी चौक से होते हुए हीरो चौक पहुंचेंगे। उसके बाद दो विकल्प हैं। पहला विकल्प हीरो चौक से यू टर्न लेकर सुभाष चौक से थाना सदर के सामने से पार्किंग नंबर-7 सेक्टर-47 पहुंचेंगे तथा दूसरा विकल्प हीरो चौक से होते हुए एग्जिट-13 से नीचे उतरकर राजीव चौक पार्किंग नंबर-6 पहुंचेंगे।

-पटौदी रोड से आने वाले हिमगिरी चौक से होते हुए हीरो चौक पहुंचेंगे। उसके बाद दो विकल्प हैं। पहला विकल्प हीरो चौक से यू टर्न लेकर सुभाष चौक से थाना सदर के सामने से पार्किंग नंबर-7 सेक्टर-47 पहुंचेंगे तथा दूसरा विकल्प हीरो चौक से होते हुए एग्जिट-13 से नीचे उतरकर राजीव चौक पार्किंग नंबर-6 पहुंचेंगे।

-दौलताबाद फ्लाईओवर की तरफ से आने वाले सेक्टर-4/5 चौक से चिंतपूर्णी मंदिर से माता रोड, अतुल कटारिया चौक से सिग्नेचर टावर, हुड्डा सिटी सेंटर साइबर पार्क सेक्टर-39 के सामने से होते हुए बख्तावर चौक पार्किंग नंबर-7 सेक्टर-47 पहुंचेंगे।

-नजफगढ़ रोड से आने वाले बजघेड़ा फाटक क्रॉस करने के बाद स्पेनिश कोर्ट चौक से दाएं मुड़कर माता रोड होते हुए अतुल कटारिया चौक से सिग्नेचर टावर, हुड्डा सिटी सेंटर साइबर पार्क सेक्टर-39 के सामने से होते हुए बख्तावर चौक पार्किंग नंबर-7 सेक्टर-47 पहुंचेंगे।

-महरौली रोड दिल्ली से आने वाले होटल ली मेरीडियन टी प्वाइंट से सिल्वर ओक्स चौक, सेक्टर-42/27 चौक गोल्फ कोर्स रोड, जैनपक्ट चौक, कन्हई चौक से आर्टेमिस चौक, मेफिल्ड गार्डन टी प्वाइंट से बख्तावर चौक पार्किंग नंबर-7 सेक्टर-47 पहुंचेंगे।

ट्रैफिक, वाहन पार्किंग व सुरक्षा का दायित्व पुलिस संभालेगी। पुलिस द्वारा यातायात के सुचारु रूप से संचालन व सुरक्षा के लिए समुचित संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
-संदीप खिरवार, पुलिस आयुक्त, गुड़गांव

जारी होगा डाक टिकट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान स्वर्ण जयंती डाक टिकट भी जारी करेंगे। डाक विभाग के अधिकारी का कहना है कि स्वर्ण जयंती डाक टिकट को तैयार करने का काम चल रहा है। जल्द ही इसका स्वरूप फाइनल कर दिया जाएगा। सदर बाजार स्थित डाकखाने के पोस्टमास्टर सीजे अरोड़ा ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा हरियाणा की स्वर्ण जयंती (50वीं वर्षगांठ) पर डाक टिकट जारी किया जाएगा। इसे लेकर डाक विभाग तैयारी कर रहा है। यह डाक टिकट कैसा होगा, इसका स्वरूप जल्द ही फाइनल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें