फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्न फिल्में देखने का आदी था शिव कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी और जानना चाहती थी कि आखिर उसे रेप करने की हिम्मत कहां से मिली। इसी बीच किसी ने उसके अतीत के बारे में जानने की कोशिश की।
विज्ञापन


जब शिव कुमार यादव ने अपने अतीत के बारे में बताना शुरु किया तो सामने आया वह सच जिससे पता चला कि वह सामान्य इंसान से बलात्कारी कैसे बन गया।

असल में शिव कुमार किसान परिवार से ताल्लुक रखता है जिसके पिता प्राइमरी स्कूल के टीचर थे। उसकी आपत्तीजन हरकतों से इलाके की लड़कियों सहित तमाम महिलाएं परेशान थीं लेकिन, लोगों ने उसकी शिकायत करना छोड़ दिया था।

जैसे ही गांव वालों को पता चला कि शिव कुमार ने दिल्ली में एक लड़की के साथ बलात्कार किया है तो सभी ने आपबीती बताना शुरू कर दिया।

तमंचे की नोक पर किया बलात्कार

गांव की ही एक महिला ने अपना नाम न बताने की शर्त पर बताया ‌कि पिछले साल अगस्त में रात के समय किसी काम से मैं घर से बाहर गई हुई थी कि तभी रास्ते में शिव कुमार मुझे मिल गया।

उसके हाथ में देसी कट्टा था जो उसने मुझपर तान दी। वह मुझे जबरदस्ती पास के खेत में ले गया और मेरे संग बलात्कार किया। उस वक्त मैं उसे पहचानती नहीं थी ‌लेकिन बाद में मुझे पता चला कि यह इसी गांव का है और शातिर अपराधी है।

अगले दिन मैंने इस घटना की लिखित शिकायत की लेकिन उसने पुलिस वालों को पैसे खिला दिए और मेरे वकील को भी उसने 30,000 रूपए देकर खुद पर लगे केस को हल्का करवा दिया।

हालांकि उन्हें यकीन है कि अब उन्हें भी न्याय मिल सकता है। यह एक किस्सा नहीं है ऐसे ही कई किस्से हैं जिन्हें मथुरा में रहने वाली तमाम लड़कियों और महिलाओं ने सुनाया।
विज्ञापन

बचपन में देखने लगा पोर्न फिल्में

आलम यह था कि शिव के गांव में आते ही लड़कियां और महिलाएं घर से अकेले निकलना बंद कर देती थीं। हालांकि शिव कुमार की मां गंगा श्री कुछ और ही सच बयां करती हैं।

गंगा कहती हैं कि दसवीं तक वह पढ़ने में अच्छा था। उसके पिता चाहते थे कि वह इंजीनियर बने। मुझे नहीं पता कि उसे गलत लत कैसे लगी।

हालांकि पुलिस पूछताछ में शिव कुमार ने बताया कि कैसे वह एक सामान्य छात्र से बलात्कारी बन गया। शिव कुमार ने बताया कि बचपन में ही उसे सेक्स की लत लग गई थी। मैं अक्सर पोर्न फिल्में देखता था।

जल्द ही लड़कियों को छेड़ना भी शुरू कर दिया। इस आदत के चलते कई बार मेरे पिता से मेरी लड़ाई भी हुई। यही कारण है कि मैंने गांव छोड़ दिया और दिल्ली आ गया।

बता दें कि शिव कुमार यादव पर उबर कंपनी की कैब में गुड़गांव से लौट रही एक आईटी कंपनी की कर्मचारी से दिल्ली में बलात्कार का आरोप है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें