फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ लीजिए सम-विषम पर कैसे चलेंगे दिल्ली के मंत्री और विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विस के अध्यक्ष, मुख्यमंत्री समेत तमाम मंत्रियों को सम-विषम फॉर्मूले में पहले दिन दिक्कत नहीं होगी। विषम दिन में इनकी परिस्थिति अच्छी रहेगी तो सम दिन में परिस्थिति विषम होगी।
विज्ञापन


सबके पास विषम नंबर की कारें हैं। फिर भी पक्ष-विपक्ष दोनो नेताओं ने प्रदूषण की जंग में मिलकर लड़ने का ऐलान किया है। विस अध्यक्ष मेट्रो से विस जाएंगे तो मुख्यमंत्री कार पूल करेंगे। नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने अभी कोई व्यवस्था नहीं की है।

विस अध्यक्ष रामनिवास गोयल कहते हैं कि पर्यावरण रक्षा के लिए तय किया है कि शामनाथ मार्ग से मैं अपनी विस शाहदरा जाने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करूंगा। सिविल लाइंस और शाहदरा में मेट्रो स्टेशन है। फिर विस जाना होगा तो पैदल भी जा सकता हूं।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री करेंगे साईकिल का इस्तेमाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बच्चों से बातचीत में कहा है कि कारपूल करेंगे। 6 फ्लैग रोड से किसके साथ कार पूलिंग करेंगे अभी यह साफ नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता कहते हैं कि विषम नंबर की कार है, लेकिन अभी 2 जनवरी के लिए कोई व्यवस्था नहीं सोची है। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन का कहना है कि राजौरी गार्डन से डीडीयू मार्ग ऑफिस आने के लिए मेट्रो या बस से आ जाएंगे। माकन का कहना है कि 9 अगस्त को भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर किया था।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया मथुरा रोड पर रहते हैं, उनकी कार का नंबर विषम है। इन्होंने प्रतिबंध वाले दिन में साइकिल से दिल्ली सचिवालय आने का ऐलान किया है। मंत्री सत्येंद्र जैन के अलावा गोपाल राय ने भी कार पूलिंग का ऐलान किया है।
विज्ञापन

बस में भी सफर कर सकता हूं

पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा है कि जिन 15 दिन में सम-विषम फॉर्मूला लागू होगा, कभी अकेले कार में सवारी नहीं करेंगे। साल के पहले दिन दिक्कत नहीं है क्योंकि कार 9 नंबर की है।

कपिल मिश्रा कहते हैं कि मेरे पास बाइक भी है। बस में भी सफर कर सकता हूं। मंत्री संदीप कुमार राजनिवास मार्ग के फ्लैट में रहते हैं। इनका कहना है कि साइकिल भी है और ऑटो रिक्शा से भी सचिवालय जा सकते हैं।

पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन की कार सम नंबर की है। वह कहते हैं कि पुरानी दिल्ली के लोग हैं, ऑटो रिक्शा की सवारी कर लेंगे। किसी सहयोगी की बाइक पर भी जा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें