फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में कैसे हुई छात्र की मौत किसी को नहीं पता

Sun, 10 Jan 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में एमिटी के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ सेक्टर-37 में किराये पर रहता था। दोस्तों से पूछताछ में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मूलरूप से देहरादून, डालनवाला निवासी अंशुल त्यागी सेक्टर-37, अरुण विहार में चार दोस्तों के साथ रहता था। वह एमिटी से स्पेनिश थर्ड ईयर में पढ़ाई कर रहा था।

रविवार दोपहर में खाना खाकर वह कमरे में सोने चला गया। शाम को एक दोस्त ने उसे उठाया तो वह नहीं उठा। दोस्त उसे पास के एक अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


दोस्तों ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। दोस्तों के मुताबिक, अंशुल काफी बीमार रहता था। वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें