फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की बड़ी लापरवाहीः ट्रैक पर पड़ा था मालगाड़ी का गेट, टकराया आगरा-दिल्ली पैसेंजर का इंजन

Thu, 07 Sep 2017 06:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
रेल लाइन से स्लीपर उखड़ गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा-दिल्ली पैसेंजर मथुरा के फरह में गुरुवार की सुबह 11:15 बजे हादसे का शिकार होने से बच गई। पैसेंजर ट्रेन का इंजन ट्रैक पर गिरे मालगाड़ी के गेट पर चढ़ गया और करीब पचास मीटर तक गेट को खींचते ले गया। इससे रेल लाइन से स्लीपर उखड़ गए और सिग्नल प्वाइंट भी टूट गया। पैसेंजर ट्रेन भी पांच मिनट तक खड़ी रही। बाद में उसे रवाना किया गया। 
विज्ञापन


आगरा से चलकर नई दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन आगरा से करीब 11 बजे दिल्ली के लिए चली थी। करीब पंद्रह मिनट में ट्रेन फरह स्टेशन पर पहुंच गई। फरह स्टेशन से जैसे ही ट्रेन निकलकर गेट संख्या 521 पर पहुंची तभी सामने से दूसरी लाइन पर मालगाड़ी आ रही थी। अचानक मालगाड़ी के एक डिब्बे का गेट टूटकर उस लाइन पर गिर गया जिससे पैसेंजर ट्रेन गुजर रही थी। 

पैसेंजर के चालक ने जब देखा कि लाइन पर कुछ पड़ा है तो उसने ट्रेन को रोकने के काफी प्रयास किए लेकिन ट्रेन रुक नहीं पाई और इंजन गेट पर चढ़ गया और गेट को खींचते हुए काफी दूर तक ले गया। इससे रेलवे लाइन के स्लीपर भी उखड़ गए। सिग्नल का वायर प्वाइंट भी टूट गया। चालक ने ट्रेन को रोक लिया और तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी। 
विज्ञापन

यात्रियों की बढ़ गई धड़कन

हादसा - फोटो : अमर उजाला
सूचना पाकर जीआरपी और आरपीएफ के साथ रेलवे का स्टाफ पहुंचा। पैसेंजर ट्रेन भी करीब पांच मिनट तक वहीं खड़ी रही। जब ट्रेन में सवार यात्रियों को इसकी जानकारी हुई तो सभी घबरा गए। डीआरएम के पीआरओ संचित त्यागी का कहना है कि गुड्स ट्रेन से लोहे का टुकड़ा अप रूट पर गिर गया था जिससे दिल्ली की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन का इंजन टकरा गया था। मामले की जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन

हो सकता था बड़ा हादसा

जिस तरह से रेलवे लाइन पर लोहे का गेट आ गया था उससे बड़ा हादसा हो सकता था। वो तो गनीमत यह रही कि ट्रेन की रफ्तार तेज नहीं थी। क्योंकि फरह रेलवे स्टेशन पर रुकने के बाद ट्रेन आगे बढ़ी थी। बताया जाता है कि जब चालक को रेलवे लाइन पर कोई भारी चीज पड़ी दिखाई दी तो उसने ट्रेन को रोकने की कोशिश की थी। लेकिन फिर भी इंजन लाइन पर पड़े गेट से टकरा ही गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें