फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़े में हाउसिंग प्रोजेक्ट का निदेशक गिरफ्तार, एक ही फ्लैट कई लोगों को बेचने का आरोप

Sun, 24 Feb 2019 06:24 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
handcuff
विज्ञापन

आर्थिक अपराध शाखा ने हाउसिंग प्रोजेक्ट में फ्लैट्स देने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले उन्नति फॉरचून होल्डिंग लिमिटेड कंपनी के निदेशक को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे दो दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर कंपनी के अन्य निदेशकों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। आरोपी की पहचान नोएडा सेक्टर 29 निवासी विनोद कुमार चसवाल के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारियों ने बताया कि देव जुनेजा व अन्य लोगों ने फॉरचून होल्डिंग लिमिटेड कंपनी के खिलाफ फर्जीवाड़ा करने की शिकायत की थी। पीड़ित ने बताया कि कंपनी के नोएडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में उसने दो फ्लैट बुक करवाए थे। कंपनी के प्रोजेक्ट साइट पर गए तो पता चला कि उसी फ्लैट को कंपनी ने दिनेश कुमार को बेच दिया है। कुछ और फ्लैट्स को भी अन्य लोगों के नाम पर बेचने की बात सामने आई।

शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की और आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी, लेकिन शिकायत दर्ज होने के बाद कंपनी के सभी निदेशक गायब हो गए। पुलिस उनके बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही थी। इसी बीच शुक्रवार को पुलिस ने एक आरोपी निदेशक को आईजीआई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें