फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तीन गुना नहीं बढ़ेगा हाउस टैक्स

Sun, 13 Jul 2014 12:43 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की जनता और पार्षदों के विरोध के बाद हाउस टैक्स बढ़ाने के मामले में निगम अफसरों ने यू-टर्न ले लिया है। अब सीधे टैक्स न बढ़ाकर प्रस्ताव कार्यकारिणी समिति और सदन की बैठक में जाएगा।
विज्ञापन


निगम पार्षद और महापौर की मौजूदगी में मंथन के बाद टैक्स की दर तय की जाएंगी। इससे पहले निगम अफसरों ने तीन गुना तक हाउस टैक्स की नई दरें प्रस्तावित कर विज्ञापन प्रकाशित करा दिया था।

प्रस्तावित टैक्स दरों के मुताबिक जिन कालोनियों में फिलहाल 1.5 रुपये प्रति वर्ग फीट हाउस टैक्स वसूला जा रहा था, उन्हीं कालोनियों में 4.5 रुपये प्रति वर्ग फीट वसूला जाना था। मध्यवर्गीय कालोनियों में भी 3.5 रुपये प्रति वर्ग फीट टैक्स लगा दिया गया था।
विज्ञापन


अब तक टैक्स के दायरे से बाहर मलिन बस्तियों को भी हाउस टैक्स के दायरे में शामिल कर दिया गया है। एक ही बार में तीन गुना हाउस टैक्स बढ़ाए जाने पर शहर के आरडब्ल्यूए संगठन, रेजीडेंट्स और निगम पार्षद भी विरोध में उतर आए। आरडब्ल्यूए संगठन ने नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर टैक्स घटाने को कहा तो पार्षदों ने रूबरू मिलकर इस पर आपत्ति जताई थी।

दोनों ओर से घिरता देख अधिकारियों ने अब प्रस्ताव को कार्यकारिणी और सदन में ले जाने का निर्णय किया है। माना जा रहा है कि हाउस टैक्स की दरों में अब जनता को बड़ी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें