फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अचानक भराभराकर मकान गिरने से मची भगदड़, बुजुर्ग दंपती समेत तीन घायल

Sat, 10 Aug 2019 11:11 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खुर्जा
विज्ञापन
मलबे की चपेट में आने से हुए घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र की लोको कॉलोनी में शुक्रवार रात करीब आठ बजे एक मकान अचानक भराभराकर जमींदोज हो गया। मलबे में दबकर वृद्ध दंपती और उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मलबा गिरने की वजह से पास के लोगों में अचानक भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह मलबे से घायलों को निकाल कर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घर के लोगों ने बारिश के चलते मकान का मलबा गिरने की बात कही है।

मिली जानकारी के अनुसार जंक्शन चौकी क्षेत्र स्थित लोको कॉलोनी निवासी जयवीर सिंह अपने 60-65 साल पुराने मकान में परिवार समेत रहते थे। पड़ोसियों के अनुसार जयवीर सिंह मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बीजेपी के पूर्व विधायक पर बहू से दुष्कर्म का आरोप, बंदूक के बल पर की हैवानियत

शुक्रवार रात करीब आठ बजे मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा। मलबा ढहने से समीप के लोगों में भगदड़ मच गई। मलबे की चपेट में आकर वृद्ध दंपति और उसका पुत्र घायल हो गए। मौके की तरफ भागे लोगों ने मलबे से जयवीर सिंह (65), रुकमणि देवी (63) और पुत्र सतपाल (45) को पास ही स्थित के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

यहां, फिलहाल तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। परिवार के लोगों ने बारिश के चलते मकान का मलबा ढहने की आशंका जताई है। वहीं, दूसरी ओर एसडीएम खुर्जा सदानंद गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं था, अब मामला संज्ञान में आने के बाद त्वरित कार्रवाई की जा रही है। 

बंद गली में मकान नहीं होता तो हो सकता था बड़ा हादसा
जंक्शन चौकी क्षेत्र में देर रात मकान गिरने की घटना से लोगों में अचानक भगदड़ मच गई। पड़ोसियों के अनुसार अगर मकान बंद गली में नहीं होता तो जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था।

तहसील प्रशासन को नहीं लगी हादसे की भनक
शुक्रवार देर रात मकान गिरने की घटना की सूचना तहसील प्रशासन को शनिवार को मिली। मामला संज्ञान में आने पर एसडीएम ने त्वरित कार्रवाई कराए जाने का भरोसा दिलाया है। एसडीएम सदानंद गुप्ता ने बताया कि तहसील कर्मी को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें