इस साल सभी एजेंसियां, चाहे वो दिल्ली सरकार की हो या एमसीडी की, कोरोना नियंत्रण में लगी हुई थी। कोरोना की वजह से उन्हें कई कठिनाइयां आईं। ये वक्त एक दूसरे पर दोषारोपण का नहीं है। सबको मिल कर अपनी जिम्मेदारियां निभानी हैं। जहां-जहां पानी भरेगा, हम उसे तुरंत निकालने का प्रयास करेंगे।
आपको बता दें कि दिल्ली के मिंटो रोड पर तो हालत ऐसी हो गई कि गहरे जलजमाव के बीच सड़क पर एक शव बहता हुआ नजर आया। शव की पहचान 60 वर्षीय कुंदन के रूप में की गई है। वह टाटा एस (छोटा हाथी) गाड़ी से कनॉट प्लेस की ओर जा रहा था।
भारी बारिश के कारण उसकी गाड़ी मिंटो पुल के नीचे फंस गई। उसने वाहन को पानी से बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन और गहराई में चला गया। माना जा रहा है कि इसी दौरान डूब जाने के कारण उसकी मौत हो गई। शव पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं है।
इस मामले को लेकर उत्तरी दिल्ली के मेयर जय प्रकाश ने कहा कि इस तरह की घटनाएं तब तक होती रहेंगी जब तक कि दिल्ली सरकार अपने गैरजिम्मेदाराना रवैये को नहीं छोड़ देतीं।
मुख्यमंत्री को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए और मृतक के परिजनों के लिए सहायता राशि की घोषणा करनी चाहिए। सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।