फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: बिसरख क्षेत्र में खतरनाक हुआ कोरोना, दादरी-दनकौर में भी बढ़ रहा संक्रमण

Sun, 19 Jul 2020 11:47 AM IST
प्राची प्रियम गौरव शर्मा, नोएडा
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

बिसरख क्षेत्र में कोरोना संक्रमण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। इसका खुलासा 8 मार्च से 17 जुलाई तक के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में हुआ है। कुल 3940 मामलों में से अकेले बिसरख क्षेत्र में संक्रमितों की संख्या 1576 है। 

विज्ञापन


दूसरे पर दनकौर, तीसरे पर दादरी और वायरस के फैलाव में अंतिम पायदान पर जेवर पर है। जेवर में कुल केस की तीन फीसदी आबादी यानी 118 लोग चपेट में हैं। 

विशेष बात यह है कि धीरे-धीरे वायरस का फैलाव दादरी, दनकौर व जेवर की तरफ भी हो रहा है। इसी कारण स्वास्थ्य विभाग की टीम इन क्षेत्रों में सर्वे में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन


1615 मरीजों ने लिखवा दिए अलग-अलग पते
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में एक और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि 1615 मरीज ऐसे रहे, जिन्होंने अलग-अलग पता लिखवा दिया। उदाहरण के तौर पर संक्रमित ने एक बार जेवर का पता लिखवाया तो दूसरी बार में दनकौर बताया। 

पता स्पष्ट न होने के कारण उन्हें अन्य श्रेणी में डाल दिया गया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने स्पष्ट कहा कि पते में गड़बड़ जरूर हुई, लेकिन सभी को ट्रेस कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र से भी आ रहे मामले
सीजफायर कंपनी के कारण सेक्टर-5, 8, 9 व 10 में बसा झुग्गी झोपड़ी क्षेत्र बड़ा कोरोना क्लस्टर बन गया था। विभाग के अफसर ने बताया कि अभी भी इन क्षेत्रों से संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। अफसर स्वास्थ्य कैंपों के कारण स्थिति नियंत्रण में आने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन

बिसरख में अधिकांश नोएडा के क्षेत्र शामिल

स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने बताया कि बिसरख क्षेत्र में अधिकांश नोएडा के सेक्टर और ग्रेनो वेस्ट का क्षेत्र शामिल है। अफसरों का तर्क है कि जिले की अधिकांश आबादी इसी मूल क्षेत्र में रहती है। इसी कारण से यहां कोरोना का फैलाव अधिक है।

कहां कितने मरीज
क्षेत्र  मरीज प्रतिशत
जेवर 118 3%
दादरी 275 7%
दनकौर 354 9%
बिसरख 1576  40%
अन्य 1615 41%

गौतमबुद्धनगर के सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि जहां भी कोरोना केस सामने आ रहे हैं। उन्हें तुरंत ही कोविड अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है। कोरोना नियंत्रण के लिए जिले भर में स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें