फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल लीला के शेफ को मिली जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव-दिल्ली बॉर्डर स्थित पांच सितारा होटल लीला के स्पेनिश सेफ को जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। विदेशी शेफ के वॉट्सऐप पर किसी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिसमें धमकी भेजने वाले शख्स के मोबाइल नंबर की डिटेल खंगाली जा रही है।

जानकारी के अनुसार भारतीय मूल के स्पेनिश युवक काफी समय से डीएलएफ फेज पांच एरिया में परिवार सहित रहता है। वह होटल लीला में शेफ के पद पर कार्यरत है।
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस कर रही है जांच

पुलिस के मुताबिक नौ नवंबर को युवक के वॉट्सऐप पर किसी अज्ञात नंबरों से मैसेज आया। जिसमें उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।

मैसेज पढ़ने के बाद युवक ने पहले अनदेखा कर दिया लेकिन बाद में युवक को जान का खतरा महसूस हुआ। जिसके बाद उसने पुलिस से संपर्क साधा। मामला विदेशी नागरिक से जुड़ा होने के चलते डीएलएफ फेज दो थाना पुलिस ने युवक की शिकायत पर तुरंत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी नवीन कुमार के अनुसार वॉट्सऐप पर मिले धमकी भरे मैसेज वाले नंबरों की डिटेल जुटाई जा रही है, जिसमें साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें