फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने केजरीवाल से मुलाकात कर व्यक्त किया आभार, बोले- बर्बाद होने से बचा लिया

Sat, 22 Aug 2020 03:23 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने केजरीवाल से मुलाकात कर व्यक्त किया आभार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

दिल्ली में होटल इंडस्ट्री को बर्बाद होने से बचाने के लिए होटल कारोबारियों ने दिल्ली सरकार का आभार जताया। होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने होटलों को खोलने की अनुमति देने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर उनका धन्यवाद व्यक्त किया। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मुलाकात में होटल कारोबारियों से कहा कि दिल्ली की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी हितधारकों को एक साथ आना होगा। जब दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे थे, उस वक्त भी कई होटलों को अस्पतालों के साथ संबद्ध किया। 

इस दौरान दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार, राजनीतिक विरोधियों, दोस्तों, धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं को साथ लेकर हालात को नियंत्रित करने में सफलता हासिल की। मुझे खुशी है कि जब से हमने लॉकडाउन में जब भी रियायत दी, दोबारा पहले जैसी स्थिति नहीं हुई। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे सामने पहली सबसे बड़ी चुनौती कोरोना महामारी के प्रकोप को रोकने जबकि दूसरी बंद हुए काम-धंधे को पटरी पर लौटाने और अर्थ व्यवस्था को आगे बढ़ाने की है। इसके लिए सामंजस्य स्थापित करना बेहद जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें